{"_id":"583f1f034f1c1be665de684a","slug":"farmers-near-the-police-station-attack-three-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली के पास किसान पर हमला, तीन हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली के पास किसान पर हमला, तीन हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
500 का नया नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली देहात के निकट मंगलवार दोपहर बाइक पर डिबाई से लौट रहे किसान पर कार सवार चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलवार किसान से तीन हजार रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के बिसाइच गांव निवासी कुशलपाल सिंह पुत्र हरवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात डिबाई थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर स्थित ससुराल में शादी समारोह था। शादी समारोह में शरीक होकर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर गांव बिसाइच लौट रहा था।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के निकट सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की। असफल रहने पर ओवरटेक कर कार बाइक के आगे लगा दी। कार से उतरे चार लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने जेब में रखे तीन हजार रुपये भी लूट लिए। राहगीरों के रुकने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक वह आरोपियों को नहीं पहचानता। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।