फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmers commotion on purchasing center

क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली पकड़ी, हंगामा

Fri, 15 Apr 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिकारपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिकारपुर Updated Fri, 15 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
farmers commotion on purchasing center
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र के सुरजावली गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों ने घटतौली पकड़ी और हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवई करने और तौला गया अतिरिक्त गेहूं वापस दिलाने का आश्वासन दिया। केंद्र पर 50 किलो के बोरे में 58 से 60 किलोग्राम गेहूं तौला जा रहा था।

विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव में सहकारी समिति के गोदाम पर गेहूं क्रय केंद्र खुला है। केंद्र पर दो दिन पूर्व तौल शुरू हुई थी। शुक्रवार को सुरजावली निवासी मनोज कुमार पुत्र प्रह्लाद शर्मा के गेहूं की तौल शुरू हुई थी। 10-12 बोरा तोलने के बाद किसान को बोरा में 50 किलोग्राम की अपेक्षा अधिक गेहूं होने का शक हुआ।
विज्ञापन


उसी दौरान सोसायटी के डायरेक्टर ऋषिपाल शर्मा भी वहां पहुंच गए। दोंनों ने बारीकी से बोरे का तौल कराया तो उसकी तौल 61.5 किलोग्राम मिली। उन्होंने पहले तुल चुके बोरों को भी तौला तो उनमें भी आठ से 10 किलो अतिरिक्त गेहूं मिला। जिसके बाद मौके पर मौजूद किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का हंगामा देख पल्लेदार खिसक लिए। घटतौली की सूचना पर एसडीएम वैभव शर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम द्वारा पूछे जाने पर केंद्र प्रभारी नरेश कुमार ने भी घटतौली को स्वीकार किया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही किसानों से अपनी देखरेख में ही तौल कराने के कहा। खैरपुर प्रधान चूड़ामणि शर्मा, सुरजावली प्रधान मुकुट शर्मा, साधू शर्मा, होतीलाल, रामकिशोर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed