फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer soot dead

किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 08 Jun 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer soot dead
हत्या - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने किसान को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव खेत पर लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सराय घासी निवासी सतपाल (30) पुत्र मोहर सिंह के परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर उसे बाहर बुलाया। सत्तो थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकल गया। काफी समय बाद जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन सत्तो का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी की गांव के बाहर उनके खेत में ही सत्तो का लहूलुहान शव पड़ा है। हत्या की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सत्तो के कमर, कपनटी, गर्दन पर तीन गोलियां मारी गई थी। मृतक के पास ही ट्यूबवेल का पाइप पड़ा हुआ था। सत्तो के चार वर्ष का बेटा व तीन वर्ष की बेटी है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने तहरीर दी है।


कोतवाल अनिल प्रताप ने बताया कि जांच के दौरान उनके अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed