फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer's throat slit2

किसान की गला रेतकर हत्या

Tue, 21 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer's throat slit2
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

करौंठी गांव में सोमवार रात घर से अपने घेर में गए किसान की गला रेतकर हत्या के बाद शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। उसके सिर पर भी गहरे चोट के निशान मिले हैं। पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर रंजिशन हत्या करने का संदेह जताकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार करौंठी गांव निवासी भोपेंद्र (38) खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार रात वह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर के अहाते में गए थे। परिजनों को लगा की वह घेर में ही सो गए हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव गांव के कृष्ण कुमार के गेहूं के खेत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने भोपेंद्र की गला रेतकर हत्या की थी। सिर पर भी भारी वस्तु से वार किया गया गया था। सूचना पर सीओ चितरंजन चौहान पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि भोपेंद्र की पत्नी सुधा का आरोप है कि पिछले साल होली के मौके पर गांव के मिश्रा और जौली से उनका विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों भोपेंद्र के परिवार से रंजिश रखते हैं।  सुधा ने आशंका जताई है कि इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने भोपेंद्र की हत्या की है। पुलिस ने दोनों मिश्रा और जौली को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मौके पर फॉरेसिंक टीम को बुलाया। पुलिस हत्या के अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed