फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   family problam woman ate poison

गृहकलह में युवती ने खाया जहर

Sun, 29 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 29 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 family problam woman ate poison
जहर, सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने मां-भाई के बीच हो रहे झगड़े के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली युवती शनिवार शाम अपने घर पर थी। तभी बड़े भाई और मां के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। बात बढ़ती देख युवती ने दोनों का बीच-बचाव कराने की कोशिश की लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन


इस बात से आहत युवती घर में रखा जहर का सेवन कर लिया। अचानक युवती की हालत बिगड़ती देख परिजन युवती को लेकर बुलंदशहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कीटनाशक पीने से मासूम की हालत बिगड़ी
रवानी कटीरी गांव में खेलने के दौरान घर में रखी कीटनाशक पीने से मासूम बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची का मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रवानी कटीरी में किसान सोमपाल के घर उसकी तीन वर्षीय बेटी खुशी अन्य बच्चों के साथ डॉक्टर-मरीज का खेल रही थी।

खुशी मरीज बनी हुई थी, जबकि एक अन्य सात वर्षीय बच्ची डॉक्टर बनी हुई थी। खेल-खेल में डॉक्टर बनी बच्ची ने खुशी को दवा के रूप में घर में रखा आधा ढक्कन कीटनाशक पीने को दे दिया।


नासमझी में मासूम ने कीटनाशक की दवा पी ली। दवा पीने के बाद जैसे ही बच्ची की तबीयत बिगड़ी। परिजन तत्काल उसे लेकर चिकित्सक के पास ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बच्ची को मेरठ भेज दिया गया। मासूम अब खतरे से बाहर है।

1. कीटनाशक दवाओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
2. छोटे बच्चों के खेलने के दौरान बड़े हमेशा उनका ध्यान रखें।
3. बच्चे के हाथ में आपत्तिजनक सामान हो तो उसे वापस लें।
4. बच्चों को प्यार से समझाएं।
5. खेल के दौरान किसी भी हादसे को गंभीरता से लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed