{"_id":"57fa952e4f1c1b665228e5c9","slug":"factory-worker-cheated-of-20-lakh-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री कर्मचारी से ठगे 20 लाख और जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री कर्मचारी से ठगे 20 लाख और जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मकान बेचने के नाम पर दंपति ने बेटों के साथ मिलकर किराए पर रह रहे फैक्ट्री कर्मचारी से 20 लाख रुपये और जेवरात हड़प लिए। इतना ही नहीं अब मकान खाली कराने के लिए वे पीड़ित को बदमाशों के जरिए धमकी दिलवा रहे हैं।
कुदरया गांव, जिला आरा भोजपुर, बिहार निवासी संपत सिंह पुत्र मुनी सिंह ने बताया कि वह 1990 से औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। तीन साल पूर्व वह पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ हीराकालोनी के एक मकान में किराए पर रहने के लिए आया था।
विज्ञापन
बताया कि मकान मालिक उसकी पत्नी, बेटों से उसका 20 लाख रूपये में मकान का सौदा हो गया और उसने तय रकम गवाहों की मौजूदगी में दंपति और उसके बेटों को दे दी। उसके बाद से ही वह मकान का बेनामा नहीं कर रहें। आरोप है कि मकान खाली करने के लिए बदमाशों से धमकी दिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि उक्त लोगों ने विवाह समारोह में जाने के लिए उसकी पत्नी के जेवरात भी लिए थे, जो नहीं लौटाए। संपत ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।