फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Facebook atmosphere spoiler

फेसबुक से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Facebook atmosphere spoiler
YouTube बनाने की तैयारी में Facebook - फोटो : SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

नई बस्ती स्थित एक कमरे में पकडे़ गए युवक-युवती से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर छा गया है। जिसमें दूसरे समुदाय के कुछ लोग सोशल मीडिया पर एक समुदाय के लोगाें के खिलाफ अशभनील-भद्दे कमेंटस शेयर करते हुए माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। 

मामले में भावनाएं आहत होने पर एक समुदाय के कुछ लोगों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही है। कुछ दिन पूर्व नई बस्ती स्थित एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती पकड़े गए थे। आरोप था कि उस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की।
विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। इसके बाद भी विगत दो दिनों से दूसरे समुदाय के कुछ लोग फेसबुक पर एक समुदाय को निशाना बनाते हुए अश्लील कमेंटस कर उनकी भावनाओं को आहत करते हुए माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में हिंदू संगठन समेत शहर के काफी लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भाजपा नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू ने बताया कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि वह मामले की जानकारी कराने के बाद माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed