{"_id":"594192394f1c1bfb038b4648","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना खुर्जा देहात पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोच लिया। चौथा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। चारों बदमाश एक पशु व्यापारी से नकदी, बाइक और भाई-बहन से जेवरात लूटकर भाग रहे थे। पुलिस चौथे बदमाश का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ में कई लूट व हत्या की वारदातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि 13 जून की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि दो बाइक पर चार बदमाश खुर्जा के सीकरी के पास पशु व्यापारी से 35 हजार रुपये लूटकर भाग रहे हैं। उन्होंने रास्ते से जा रहे बाइक सवार भाई-बहन से कुंडल, सोने की चेन भी लूट ली। थाना खुर्जा देहात की पुलिस ने चेकिंग के दौरन एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, अन्य बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
देर रात कांबिंग के दौरान पीला बंबा के पास ट्यूबवेल पर बदमाशों से मुठभेड़ के द पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश शकील व अमित के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों बदमाशों की पहचान इकराम निवासी नरसेना, शकील सलमानी निवासी बदरखा थाना जहांगीराबाद और अमित निवासी काजीपुर थाना खरखौदा जनपद मेरठ के रूप में हुई। इनके पास से दो बाइक, तीन तमंचे, 13 कारतूस, विभिन्न वारदातों से लूटे गए 36 हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पेशेवर लुटेरे हैं। इन बदमाशों ने एक जून को अहमदगढ़ में 1.80 लाख रुपये, गुलावठी में दस जून को 25 हजार रुपये, दस मई को स्याना क्षेत्र में दो लूट की वारदात, 28 मई में अहार थाना क्षेत्र में कांस्टेबल व उसकी पत्नी से लूटपाट और थाना औरंगाबाद क्षेत्र में लूट की कोशिश में असफल रहने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने सैदपुर रोड पर नींबू के बाग के निकट मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान निर्धेश तोमर पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी ग्राम रमपुरा पिलखुवा के रूप में की गई है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार वह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे।
इसी दौरान सैदपुर रोड पर एक नीबू के बाग के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को देख रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा एक कारतूस तथा मौके से खोखा बरामद किया गया। पुलिस आरोपी की कुंडली खंगालने में जुटी है।
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर
अरनिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि 13 जून 2017 की शाम अरनिया पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव क्यौली खुर्द के फार्म हाउस के पास तीन लोग बाइक पर आते दिखाई दिए।
संदिग्ध होने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। सागर निवासी गांव बरकातपुर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़, मोहित शर्मा निवासी चंडौस जनपद अलीगढ़ और टीटू उर्फ मुनेंद्र निवासी हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। तीनों के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, दो चोरी की बाइक बरामद की गई है।