{"_id":"58add1f84f1c1b3d32b23d5c","slug":"electricity-meters-personnel-drove-arrived-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को दौड़ाया, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को दौड़ाया, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में विद्युत मीटर लगाने गए विद्युतकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। बाद में ग्रामीणों ने मीटर लगाने के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा किया। एसडीओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार कारपोरेशन के कर्मचारी मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र के गांव राजा रामपुर में विद्युत मीटर लगाने के लिए गए थे।
ग्रामीणों ने मीटर लगवाने से इनकार कर दिया और विद्युतकर्मियों को गांव के बाहर निकाल दिया। मीटर लगाने के विरोध में ग्रामीण निर्मल चौधरी, जगत प्रधान, जयकरण, धर्मवीर, धर्मसिंह, रामेश्वर, भूरा, नेपाल प्रधान, रघुवीर, शेरू, अमित भाटी, महेंद्र आदि ने औद्योगिक क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में केवल चार घंटे लाइट आती है। काफी समय से ग्रामीण 24 घंटे लाइट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक 24 घंटे लाइट नही मिलेगी वह गांव में मीटर नहीं लगने देंगे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को एसडीओ एके वशिष्ट ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
एसडीओ ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग के आदेश पर गांव में मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के सांवली और बिशनपुर दो गांव में पहले ही मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मीटर रिडिंग के हिसाब से बिल देना होगा।