फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eight -year-old girl raped

आठ साल की बच्ची से रेप, हालत गंभीर

Mon, 16 May 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 16 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Eight -year-old girl raped
रेप - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर खेल रही मासूम को फुसलाकर घेर में ले जाकर युवक ने उसके साथ रेप कर डाला। जब बच्ची लहूलुहान हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे राहगीरों ने उसे घर पहुंचाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


उधर, बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी मौका पाकर मोहल्ले का ही युवक बच्ची को फुसलाकर अपने घेर में लेकर चला गया, जहां आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया।  इस बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घेर में बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने उसे परिजनों को ले जाकर सौंपा।
विज्ञापन


बच्ची की आपबीती सुन परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश
मोहल्ले में रहने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, परिजनों ने उसे बचा लिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौं कक्षा की छात्रा है। छह माह से नई मंडी चौकी क्षेत्र के हीरापुर गांव का लड़का जीतू उसे स्कूल जाते-आते छेड़छाड़ करता था।

13 मई की दोपहर 1.30 बजे बेटी स्कूल से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। तभी काली नदी पुल के पास आरोपी ने उसे ई-रिक्शा से खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। दो परिचित लड़कों ने इसका विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।


घर पहुंचकर बेटी ने आपबीती बताई और आरोपी के खौफ के चलते आत्महत्या की कोशिश की। वहीं, कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीतू पुत्र भानू प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed