{"_id":"57effc124f1c1b9074576ae9","slug":"during-the-concluding-tableau-faithful-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकी के दौरान भिड़े श्रद्धालु, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांकी के दौरान भिड़े श्रद्धालु, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता की अखंड ज्योति लेकर आ रहे श्रद्धालु झांकी निकालने के दौरान आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक वृद्ध का सिर फट गया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
बता दें कि नवरात्र पर स्थापना के लिए दिल्ली के झंडेवालान, ज्वाला जी आदि से श्रद्धालु ज्योति लाकर प्रथम नवरात्र पर माता के मंदिर में स्थापित करते हैं।
विज्ञापन
ज्योति के साथ देवी देवताओं की झाकियां भी निकाली जाती हैं। नगर के विजय द्वार पर नोएडा, दिल्ली की ओर से झांकियां लेकर आ रहे श्रद्धालु बाजार में पहले प्रवेश करने को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक वृद्ध श्रद्धालु सर में चोट लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लाठियां फटकार कार श्रद्धालु की भीड़ को तितर-बितर कर स्थिती संभाली और एक-एक कर झांकी को बाजार में प्रवेश कराया। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि बाजार में पहले प्रवेश करने को लेकर झांकियां लेकर आ रहे श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए झांकियों को निकलवाया।