{"_id":"590a2a454f1c1bcc3a444836","slug":"dumbfounded-teenager-kills-the-baby-with-a-knife-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोर ने बच्ची को चाकू से गोदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि किशोर ने बच्ची को चाकू से गोदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 04 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंदबुद्धि किशोर ने बच्ची को चाकू से गोदा, मौत
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाले मंदबुद्धि किशोर ने तेरह माह की मासूम बच्ची को चाकू से गोद दिया। बच्ची के शरीर से खून निकलने पर घबराए किशोर ने बच्ची को पानी के टब में डाल दिया और खुद भी टब के पास बैठ गया।
घर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को घायल अवस्था में पानी के टब से बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किशोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लडूकी निवासी भरतपाल ने बताया कि मंगलवार की शाम वह परिवार के लोगों के साथ घर के पास में ही खेत पर काम करने के लिए गया था। घर पर उसकी तेरह माह की बच्ची चारू अकेली थी।
विज्ञापन
शाम सात बजे के करीब जब वह बच्ची को देखने के लिए पहुंचा तो पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर बच्ची के साथ खेल रहा था। काम समाप्त करने के बाद लगभग 7.30 बजे जब वह परिवार के लोगों के साथ घर पर पहुंचा तो चारू टब में पड़ी थी। चारू के सिर गर्दन, छाती पर चाकू के घाव थे।
किशोर टब के पास में ही बैठा हुआ था। चिकित्सकों ने चारू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसओ जनक सिंह चौहान ने बताया किशोर मंदबुद्धि है। चारू के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।