फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drunken inspector came to pacify the commotion.

शराब पीकर दरोगा पहुंचे थे हंगामा शांत कराने, होगी कार्रवाई

Wed, 22 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 22 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Drunken inspector came to pacify the commotion.
police - फोटो : ब्यूरो

बच्चे की हादसे में मौत पर हंगामा कर रहे ग्रामीण मौके पर टल्ली दरोगा को देख और भड़क गए। इस मामले में महकमे की हो रही किरकिरी के बाद दरोगा पर कार्रवाई तय है। मंगलवार शाम रामपुर गांव में चार वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


इसी दौरान कोतवाली में तैनात एचसीपी अश्वनी दीक्षित नशे में धुत होकर मौके पर पहुंच गए, जिसे देख ग्रामीण और भड़क गए थे। तब एसएचओ ने दरोगा को कोतवाली भिजवा दिया था। एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि दरोगा का मेडिकल चेकअप कराया गया है, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है। उधर, एसएसपी ने रिपोर्ट मिलने के बाद दरोगा को निलंबित करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed