{"_id":"592b27f24f1c1bd657bda7c0","slug":"drunken-bridegroom-refuses-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत दूल्हे से किया शादी से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत दूल्हे से किया शादी से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
rose wine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत दूल्हे ने एक घराती की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए लड़की के पिता से दहेज में कार की मांग कर डाली। विरोध करने पर उनसे गाली-गलौच और मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हवालात में डाल दिया। चौकी में हुई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।
विज्ञापन
चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी दो बेटियों का विवाह अलग-अलग जगहों के निवासी दो युवकों से किया था। शनिवार रात दोनों दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। बारातियों ने खाना खाया और डीजे पर जमकर डांस किया। वरमाला के दौरान एक युवक का कोतवाली देहात क्षेत्र वाले दूल्हे से विवाद हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शराबी दूल्हे के शादी करने से इनकार करने पर पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया। एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दुल्हन पक्ष ने कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन