फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   driver was main culprit of truck loot

चालक ने ही लुटवाया था ट्रक

Wed, 29 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना
अमर उजाला ब्यूरो, स्याना Updated Wed, 29 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
driver was main culprit of truck loot
लूट - फोटो : अमर उजाला
सीमेंट की बोरियों से भरे ट्रक को लूटने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। कर्ज चुकाने के लिए चालक ने ही लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सीमेंट के 600 बोरियां सहित ट्रक को बरामद कर लिया है। खुलासा हुआ है कि शातिर चालक ने सीमेंट की बोरियां 195 रुपये प्रति बोरी बेचने के लिए दो लोगों से रेट तय कर लिया था।
विज्ञापन



एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 26 जून की रात ट्रक मालिक बाबू राम चौहान पुत्र स्व. अमीचंद निवासी पल्लवपुरम मेरठ ने स्याना कोतवाली में सीमेंट से लदे ट्रक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने चालक अमजद पुत्र हाजी अफसर निवासी चंदेरू थाना कोतवाली सिकंदराबाद पर संदेह जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब अमजद से सख्ती दिखाई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। अमजद ने पुलिस को बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए उसने ट्रक को लुटवाने की साजिश रची।

इसके बाद अमजद ने अपने पुराने परिचित रिंकू पुत्र महिपाल निवासी गांव खालौर थाना जहांगीराबाद से संपर्क किया। रिंकू भी सीमेंट की अपनी गाड़ी चलाता है। अमजद ने रिंकू को 195 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से सीमेंट की 600 बोरियां बेचने को तय किया।

25 जून की रात अमजद सिकंदराबाद स्थित सीमेंट की फैक्ट्री से 600 बोरियां ट्रक में लादकर अमरोहा के लिए चला। शिकारपुर तिराहे के पास रिंकू ने अपने भाई भूरा उर्फ सतेंद्र की मदद से दूसरे ट्रक में सीमेंट के कट्टे लाद लिए। अमजद खाली ट्रक लेकर चला और बाबूगढ़ थाने के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद अमजद ने स्याना पुलिस को ट्रक लूट की   सूचना दी।



अमजद का कहना है कि रिंकू और सतेंद्र ने अभी उसे सीमेंट के रुपये भी नहीं दिए। एसएसपी ने बताया कि अमजद की निशानदेही पर खाली ट्रक बरामद कर लिया। इसके बाद जौली मोड़ थाना जहांगीराबाद से सीमेंट की 600 बोरियां और रिंकू का ट्रक भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed