फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   doughter-in-law died from injections

अपंजीकृत डॉक्टर ससुर के इजेंक्शन से बहू की मौत

Mon, 08 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
doughter-in-law died from injections
इंजेक्‍शन - फोटो : ब्यूरो

अपंजीकृत चिकित्सक ससुर के इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बात उसकी गर्भवती पुत्रवधु की मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने दो लाख रुपये दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर के साथ-साथ पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला अगौता का है जहां रविवार शाम अपंजीकृत चिकित्सक रामभूल की गर्भवती पुत्रवधु राजेंद्री की अचानक तबियत खराब हो गई। उसके पति गुड्डू ने आननफानन में राजेंद्री को अपने पिता के क्लीनिक ले गए।
विज्ञापन


वहां रामभूल ने राजेंद्री को इंजेक्शन लगाया और दवा दी लेकिन कुछ ही देर बाद राजेंद्री ने दम तोड़ दिया। सूचना पर राजेंद्री के पिता  सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के चंदेरू गांव निवासी महेंद्र सिंह अन्य परिजनों के साथ पहुंचे। उन्होंने राजेंद्री की जहरीली दवाई देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक ा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। बाद में महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ससुर रामभूल, पति गुड्डू और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

 पुलिस ने गुड्डू और रामभूल को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। राजेंद्री की शादी गुड्डू से करीब चार साल पहले हुई थी। उसकी जल्द ही डिलीवरी होने वाली थी । मायके वालों का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये न देने पर ससुरवालों ने राजेंद्री की जहरीली दवा देकर हत्या की है।

विवाहिता को तेल छिड़ककर दी जलाने की धमकी
दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता को मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के पिता ने बेटी के जान माल का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अलीगढ़ के थाना पाली स्थित गांव बड़ेसरा निवासी देवीकरन ने पांच माह पूर्व पांच मार्च को अपनी बेटी जूली की शादी पहासू क्षेत्र के गांव बरौला में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं।


आरोप है कि पति शराब के नशे में आकर जूली से मारपीट करता है। इसकी शिकायत करने पर सास-ससुर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पिता देवीकरन ने बेटी पर जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed