फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Double murder accused arrested in Aligarh

अलीगढ़ में पकड़ा गया डबल मर्डर का आरोपी

Sun, 12 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Double murder accused arrested in Aligarh
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

खुर्जा सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े मनोज गौतम के भाई व उसके दोस्त की हत्या के मुख्य आरोपी परविंदर को अलीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जवां थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान परविंदर को दबोच लिया। हालांकि परविंदर के पिछले दो दिन से हिरासत में होने की चर्चा है।

अलीगढ़ पुलिस ने परविंदर के पकड़े जाने की पुष्टी की है, लेकिन खुर्जा पुलिस उसके पकड़े जाने की जानकारी से इनकार कर रही है। बता दें कि छह फरवरी की रात खुर्जा विधानसभा सीट से लोकदल प्रत्याशी मनोज गौतम का भाई विनोद गौतम अपने दोस्त सचिन के साथ लापता हो गया था। अगले दिन सात फरवरी की सुबह अगवाल गांव के जंगल में विनोद व सचिन की खून से लथपथ लाश मिली थी।
विज्ञापन


आठ फरवरी की सुबह पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि मनोज गौतम ने ही फिरोज और परविंदर के द्वारा अपने भाई और उसके दोस्त की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, मनोज गौतम चुनाव में मतदाताओं की सहानुभूति बटोरना चाहता था। एसएसपी ने मनोज और फिरोज को जेल भेजने के दौरान जल्द ही परविंदर को गिरफ्तार करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी परविंदर पुत्र सुखराम गांव दाऊपुर थाना जवां जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। खुर्जा पुलिस लगातार अलीगढ़ पुलिस के संपर्क में थी। एसओ जवां नीरज मलिक ने बताया कि रविवार सुबह टीम अनूपशहर रोड स्थित सुमहरा झाल पर चेकिंग कर रही थी। वहां से पैदल जाता हुआ परविंदर दिखाई दिया। टीम ने फौरन ही परविंदर को हिरासत में ले लिया।


इसकी सूचना खुर्जा पुलिस को दी गई। नीरज मलिक ने बताया कि परविंदर डबल मर्डर की वारदात का आरोपी है। लिखित कार्रवाई पूरी करके परविंदर को खुर्जा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं इंस्पेक्टर खुर्जा धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि परविंदर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed