फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dnkaur Bank robery: mastermind arrested, a quarter million recovered.

दनकौर बैंक डकैती मामला: मास्टर माइंड गिरफ्तार, ढाई लाख बरामद

Thu, 28 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, दनकौर
अमर उजाला, दनकौर Updated Thu, 28 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dnkaur Bank robery: mastermind arrested, a quarter million recovered.
सिंडिकेट बैंक में हुई 22 लाख रुपये की डकैती के तीन महीने बाद पुलिस ने वारदात के मास्टर माइंड करतार सिंह को ढाई लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उस पर दिल्ली और एनसीआर के थानों में हत्या समेत 11 मामले दर्ज हैं। बैंक डकैती का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है जबकि चार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 26 अक्तूबर को सिंडिकेट बैंक में दिनदहाड़े छह डकैतों ने डाका डालकर करीब 22 लाख रुपये लूट लिए थे।

मामले में पुलिस ने 12 जनवरी को एक आरोपी रबुपूरा के मिर्जापुर गांव निवासी भरतपाल को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने वारदात में गिरोह के सरगना और जमालपुर निवासी करतार सिंह, मिर्जापुर निवासी भीम, ओमन और गवेंद्र के अलावा बागपत के चिरचिटा निवासी विनोद फौजी के शामिल होने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात बिलासपुर कस्बा स्थित पानी की टंकी  के पास से करतार को दबोच लिया। वह गोवा भागने की फिराक में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed