फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM on Jangiirabad-Paushus case

जहांगीराबाद-पहासू प्रकरण पर पुलिस को डीएम की लताड़

Mon, 08 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM on Jangiirabad-Paushus case
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जहांगीराबाद व पहासू मामलों में पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जमकर लताड़ लगाई है। पहासू कांड में नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही जहांगीराबाद में गायब युवती को  भी जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने हाल ही में हुई पहासू और जहांगीराबाद की घटना पर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ हुई बैठक में पहासू व जहांगीराबाद कांड के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा है कि पहासू में गैर समुदाय की युवती के गायब होने के बाद हुई हत्या के मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन अभी तक महज तीन की गिरफ्तारी हुई है। डीएम ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जहांगीराबाद में युवती की बरामदगी न होने पर भी नाराजगी जताई है। जहांगीराबाद में युवती को ले जाने का आरोप गैर समुदाय के युवक पर है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते संवेदनशील है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए कि जल्द युवती की बरामदगी की जाए। उन्होंने थानाध्यक्ष को अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed