फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Diploma engineer turned gang leader

डिप्लोमा इंजीनियर निकला गैंग का सरगना

Fri, 12 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Diploma engineer turned gang leader
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को फैक्ट्री कर्मी से लूटकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में दो वारदात को स्वीकार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में गैंग का सरगना डिप्लोमा इंजीनियर है। उसी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दो युवकों के साथ मिलकर यह गैंग बनाया था।

विज्ञापन


लुटेरों के कब्जे से लूटी गई रकम, कार, तमंचा, चाकू, बरामद किया है। वहीं, एसएसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। अजीतपुर थाना गजरौला जनपद पीलीभीत निवासी फैक्ट्री कर्मी रजनीश कुमार पुत्र गिरधारीलाल ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी थी कि तेल मिल के पास कार सवार बदमाशों ने उसे आतंकित कर पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें सिकंदराबाद में दबोच लिया था। पकड़े गए लुटेरों ने अपने नाम  सचिन, नकुल, रोहित निवासी ग्राम फरीदपुर बताए थे। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने पंजाब से इलेक्ट्रानिक्स से डिप्लोमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्लोमा करने के बाद उसने नकुल, रोहित के साथ मिलकर गैंग बनाया। लूट की  वारदात को अंजाम देने के लिए हाईवे को चुना। कोतवाल ने बताया कि लुटेरों ने दो जुलाई को दनकौर रोड पर मामा ढाबे के पास कृष्णा कुटी शांति नगर बुलंदशहर निवासी कलेक्शन एजेंट ओमप्रिय से एक लाख 36 हजार की लूट भी स्वीकार की है।

पुलिस ने लुटेरों के पास से रजनीश से लूटे गए पांच हजार रुपये, ओमप्रिय से लूटे गए 17500 रुपये, इनोवा गाड़ी, एक तमंचा, एक चाकू बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed