फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dial-100' beaten

‘डायल-100’ ने किया अधमरा

Thu, 30 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dial-100' beaten
जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में स्वराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

एक कॉल पर पांच मिनट में मौके पर पहुंचने का दावा करने वाली डायल-100 की पुलिस ने अधेड़ को रास्ते से हटने में पांच मिनट की देरी होने पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जब अधेड़ पिटाई से बेहोश हो गया तो आरोपी पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल में छोड़कर रफूचक्कर हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने जांच बैठा दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित शराब के नशे में था।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहनकुटी निवासी स्वराज गिरी की पत्नी ने बताया कि पति स्वराज का सिर्फ इतना अपराध था कि वह 100 नंबर गाड़ी के आने पर जल्दी से रास्ते से हट नहीं पाया था। वह नशे की हालत में था। इससे गुस्साए पुलिसकर्मी गाड़ी खड़ी कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मी उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
विज्ञापन


जब पत्नी को पता चला कि पुलिस उसके पति को पीट रही है तो वह भागती हुई मौके पर पहुंची। जहां उसने अपने पति को पुलिसवालों से छुड़ाने का अथक प्रयास किया। लेकिन उसे पुलिस वाले गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल ले गए। आरोपी पुलिसकर्मी स्वराज गिरी को अस्पताल की इमरजेंसी में छोड़कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि स्वराज गिरी शराब के नशे में पुलिसकर्मियों को गाली दे रहा था। जिसके चलते सिपाहियों ने दो-चार चांटे स्वराज को जड़ दिए। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि डायल-100 के प्रभारी को तलब किया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed