{"_id":"57ec22884f1c1b8574574307","slug":"demo-created-for-search-of-truth-of-acid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब कांड का सच जानने को कराया डेमो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब कांड का सच जानने को कराया डेमो
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता पर डाले गए तेजाब कांड का सच जानने के लिए पुलिस ने बुधवार दोपहर डेमो कराया। पुलिस महिला के पति (वादी) को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर पेड़ से बांधा। पुलिस ने जाना कि आखिर कैसे उसने बंधक बनने के बावजूद परिजनों को फोन पर जानकारी दी।
इसके अलावा पुलिस ने मौका-ए-वारदात से घास के पत्ते और ट्यूबवेल की नाली से एक ईंट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआत से घटना को संदिग्ध मानकर चल रही पुलिस ने मामले को तूल पकड़ता देख जांच तेज कर दी है।
25 सितंबर की रात रेप पीड़िता पर तेजाब डालने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने सच जानने के लिए बुधवार को महिला के पति (वादी) को मौका-ए-वारदात पर लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताई वारदात के मुताबिक वादी को उसी पेड़ से रस्सी द्वारा बांधा।
विज्ञापन
पुलिस ने जानने की कोशिश की कि आखिर बंधक बनने के दौरान कैसे उसने पैंट की जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात से तेजाब से भीगे घास के पत्ते और ट्यूबैल की नाली से एक ईंट को कब्जे में लिया।
पुलिस के मुताबिक, इन सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बता दें कि पुलिस जल्दबाजी में कोई भी कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर घटना का डेमो कराया गया।
मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष को पर जेल नहीं भेजा जाएगा।