{"_id":"59135dfe4f1c1b2d3f850f73","slug":"delivered-with-divyang-teenager-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग किशोरी के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग किशोरी के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 11 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग किशोरी के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दिव्यांग किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बोलने में असमर्थ डरी सहमी किशोरी ने अपने साथ हुई आपबीती घर पहुंचने पर परिजनों को इशारे से बताई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 12 वर्षीया दिव्यांग बेटी को गांव का एक युवक मंगलवार रात करीब आठ बजे बहलाकर जंगल में ले गया। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और भाग गया। बोलने में असमर्थ किशोरी ने पिता को इशारों से आपबीती बताई।
विज्ञापन
पुलिस करीब 10 बजे पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची। सीओ दिनेश शर्मा तथा कोतवाली निरीक्षक तपेश्वर सागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से इशारों में ही बयान दर्ज किये।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डिबाई सीओ दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।