फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dbangon the beaten wine salesmen, Hungama

दबंगों ने शराब के सेल्समैन को पीटा, हंगामा

Mon, 25 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dbangon the beaten wine salesmen, Hungama
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा (ब्यूरो)। नेहरू चुंगी स्थित शराब के ठेके पर दबंगों ने प्रिंट रेट से अधिक रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सेल्समैन से जमकर मारपीट की। घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नेहरूपुर चुंगी स्थित शराब के ठेके पर लखनऊ निवासी अरविंद सेल्समैन के रूप में काम करता है। रविवार रात कुछ लोग ठेके पर पहुंचे और शराब मांगी। बताया जा रहा है कि  सेल्समैन ने शराब के लिए प्रिंट रेट से अधिक रुपये मांगे। इसे लेकर उन लोगों ने सेल्समैन अरविंद से मारपीट शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया, दबंगो ने ठेके पर पथराव भी किया।
विज्ञापन


मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed