{"_id":"57925c704f1c1bc148c4beaf","slug":"dav-college-principal-s-car-flew-briefcase","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएवी कॉलेज के प्राचार्य की कार से ब्रीफकेस उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य की कार से ब्रीफकेस उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब थाने के बाहर से चोरी होने लगे तो फिर और क्या उम्मीद की जा सकती है। आप नेता डॉ. कुमार विश्वास के भाई और डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की कार में से चोरों ने गुलावठी थाने के सामने से ब्रीफकेस उड़ा दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राचार्य की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और कवि डॉ. कुमार विश्वास के भाई डॉ. विकास शर्मा शुक्रवार शाम करीब चार बजे बुलंदशहर से मेरठ अपने आवास के लिए निकले। शाम करीब पौने पांच बजे गुलावठी थाने के सामने उनकी कार में पंक्चर हो गया था। कार ड्राइवर स्टेपनी बदलने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा गर्मी अधिक होने के कारण छांव में खड़े हो गए। पंक्चर लगने के बाद जब वह कार में लौटे तो ब्रीफकेस गायब था। डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि ब्रीफकेस में नगदी के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वह थाने के सामने पंक्चर होने पर रुके थे। जब गाड़ी में लौटे तो ब्रीफकेस गायब था।
विज्ञापन
थाने के सामने से हुई चोरी ने पुलिस की भी पोल खोल दी है। जब थाने के बाहर से भी कोई सुरक्षित नहीं है तो और स्थानों पर क्या स्थिति होगी। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। किसी जरूरी काम के लिए जल्दी होने के कारण तहरीर नहीं दी गई है।
मामला संज्ञान में नहीं है। पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - राममोहन सिंह, एसपी सिटी