{"_id":"57716a024f1c1bcb7379b9b5","slug":"custody-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत से भागा हमले का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत से भागा हमले का आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : ब्यूरो
कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जानलेवा हमले का आरोपी जेल जाने के डर से पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसको कलक्ट्रेट परिसर से दबोच लिया। आरोपी के भागने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जज कंपाउंड चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीबीनगर थाने से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अंकित पुत्र अशोक ने सोमवार दोपहर सीजेएम प्रथम के यहां सरेंडर किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी कोर्ट से अंकित को लेकर पेशी हवालात की ओर जा रहे थे। तभी वह हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग निकला। बंदी भागने की सूचना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कचहरी के मुख्य गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी अंकित के पीछे दौड़ लगा दी।
पुलिस को चकमा देने के लिए वह कलक्ट्रेट में घुस गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अंकित को पीछा करके कलक्ट्रेट परिसर से दबोच लिया। बता दें कि 7 जून को खैरपुर निवासी पवन पुत्र गजराज सिंह ने बीबीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पवन ने कहा था कि दोपहर में बच्चों के बीच विवाद हुआ था।
रात में गांव के जैकी, आदेश व अंकित स्कूटी पर सवार होकर आए तथा गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। बीबी नगर थाना प्रभारी निसार हुसैन ने बताया कि अंकित वांछित अपराधी है।