फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   criminals arrested after 25 days of loot

वारदात के 25 दिन बाद चार डकैत गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2016 12:08 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
criminals arrested after 25 days of loot

क्राइम ब्रांच ने अरनिया क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार डकैतों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जेवरात-कैश और घटना में इस्तेमाल तमंचे, बाइक और छुरी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


जबकि गैंग का सरगना समेत तीन अब भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी चंडौस अलीगढ़ और ककोड़ थाने में वांछित चल रहे थे। पुलिस गैंग के फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि 24 जनवरी की रात थाना अरनिया के दशहरा स्थित अमरूद के बाग में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें वारदात का विरोध करने पर सोनदेवी एवं उनकी बेटी शारदा को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 3 फरवरी की रात क्यौली के वीरपाल जाटव व मुनि गांव की प्रेमवती के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इन वारदातों का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया था।

स्वाट प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि शनिवार 20 फरवरी की सुबह सूचना मिली कि पहावटी मंदिर अलीगढ़ सीमा पर चार डकैत आने वाले हैं। टीम ने जाल बिछाकर चारों को पकड़ लिया।


जिनकी पहचान साबू पुत्र पीरू उर्फ पीर मोहम्मद बंजारा निवासी रोहिंदा थाना अरनिया, महेंद्र उर्फ भंगी पुत्र मंगलसैन अहेरिया निवासी थाना खैर जिला अलीगढ़, बंटी पुत्र तेजपाल अहेरिया निवासी गांव जरारा थाना अरनिया, भुल्ला पुत्र गनी खां फकीर निवासी रामपुर थाना चंडौस जिला अलीगढ़ के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed