{"_id":"57f5540b4f1c1b4f4c26fabb","slug":"crime-theft-in-engg-ouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक सुरक्षित कालोनी में इंजीनियर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्वाधिक सुरक्षित कालोनी में इंजीनियर के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अणुविहार कालोनी में चोरों ने एक इंजीनियर दंपति के घर से लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। मंगलवार को इंजीनियर दंपति के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में ड्यूटी पर जाने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
नगर की अणुविहार कालोनी में निवासी कैलाश रेखारी और उनकी पत्नी अर्पिता चक्रवर्ती दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्र में इंजीनियर हैं। मंगलवार को दोनों परमाणु केन्द्र में ड्यूटी पर गए थे। देर सांय वापस लौटे तो देखा कि कमरे में बेड पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।
इधर उधर देखने पर पता चला कि आवास के एक जंगले की ग्रिल कटी हुई थी। यह देखकर इंजीनियर दंपति सन्न रह गए। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे 45 हजार की नकदी व सोने के जेवरात गायब थे। सूचना पर थाना पुलिस एवं सीआईएसएसफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ की डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाई गई। एसओ एचएन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि अणुविहार कालोनी में सीआईएसएफ के निर्देशन में एक सिक्योरिटी कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही गेटों पर सीसीटीवी से निगरानी रहती है।
जिस के कारण यह परिसर नगर का सर्वाधिक सुरक्षित आवासीय परिसर माना जाता है। नगर की अणुविहार कालोनी में डेढ़ माह पूर्व रक्षाबंधन पर्व पर अपनी रिश्तेदारी में गए इंजीनियर विजय कुमार शर्मा के आवास से भी चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दी थी।