फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cracker run time teen The death of two brothers scorched

पटाखा चलाते समय किशोर की मौत, दो भाई झुलसे

Mon, 31 Oct 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 31 Oct 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Cracker run time teen The death of two brothers scorched
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दीवाली पर सिकंदराबाद और अनूपशहर में दो बड़े हादसे हो गए। सिकंदराबाद के गांव राजारामपुर में एक किशोर पटाखा चलाते समय बोतल के फटने से कांच के टुकड़ों से गंभीर घायल हो गया। उसकी मौत अस्पताल ले आते समय हो गई। वहीं अनूपशहर में चिंगारी कुर्सी  रखे अन्य पटाखों पर गिरने से दो सगे भाई औार एक बच्चा बुरी तरह झुलस गए।

 जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्राम राजारामपुर निवासी विशाल (11वर्ष)पुत्र वीरपाल रविवार की सुबह पटाखे चला रहा था। बताया गया कि विशाल कांच की बोतल में रखकर पटाखा चला रहा था। पटाखे के धमाके के साथ कांच की बोतल टूटी और कांच का एक टुक़ड़ा विशाल की गले में धंस गया।
विज्ञापन


 विशाल के गले से खून बहता देख परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर दौड़े, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि कांच लगने से विशाल के गले की नसें कट गईं और अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अनूपशहर की भारद्वाज कालोनी में रहने वाले गांव बिचौला निवासी प्रदीप चौधरी उर्फ मुन्नुसिंह के बेटे लक्ष्मन चौधरी व भारत चौधरी के अलावा भारत का छह वर्षीय बेटा आदित्य आतिशबाजी के दौरान पटाखों के ढेर में आग लगने से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें  अनूपशहर सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पटाखा छोड़ते समय झुलसा युवक
मदार दरवाजा मोहल्ले में पटाखा छोड़ने के दौरान एक युवक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। मदार दरवाजा निवासी हरीश दीपावली पर रविवार रात पटाखे छोड़ रहा था। हाथ में पटाखा लेकर आग लगाते समय अचानक फट गया। इससे उसका हाथा बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोगों ने देखा तो आनन-फानन में उसे लेकर जटिया अस्पताल ले गए।



पटाखे चलाते समय युवक झुलसा
 दिवाली पर पटाखे चलाने के दौरान एक युवक झुलस गया। जिसे उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ककोड़ निवासी कुलदीप (22) पुत्र बाबू रविवार की शाम दिवाली के अवसर पर पटाखे चला रहा था। पटाखे चलाने के दौरान अचानक पटाखा फट जाने के कारण कुलदीप झुलस गया। जिसे उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed