{"_id":"572cee414f1c1bf2285cd5e9","slug":"cow-found-dead-panic-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहासू में मिले पशुओं के कटे सिर, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहासू में मिले पशुओं के कटे सिर, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, पहासु
Updated Sat, 07 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
गोहत्या
- फोटो : अमर उजाला
पलडाझाल नहर पर तीन गोवंशीय पशुओं का कटा सिर, खून और मांस के टुकड़े मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। बाद में पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष दफनवा दिए।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने पलडाझाल नहर पुल पर गोवंशीय पशु के कटे हुए तीन सिर पड़े देखे। वहां से कुछ दूरी पर खून, मांस के टुकड़े और गोबर पड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि वहां गोहत्या की गई थी। इसकी खबर फैली तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
हिंदू युवा वाहिनी, बजरंगदल आदि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ शिकारपुर रजनीगोयल समेत छतारी, शिकारपुर, अहमदगढ़, पहासू, खुर्जा नगर आदि कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग माने। पुलिस ने पशुओं के अवशेष को दबा दिया।