फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Court Shootout accused murderd.

कचहरी शूटआउट के आरोपी को भून डाला

Sun, 24 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Court Shootout accused murderd.
केसरीबाड़ा मोहल्ले में रविवार शाम हथियारबंद दो बदमाशों ने रेस्टोरेंट में खाना खाते समय कचहरी शूटआउट के आरोपी रहे सतीश को गोलियों से भून डाला।
विज्ञापन


सतीश हसनपुर जागीर का रहने वाला था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोर्स्टमाटम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि केसरीबाड़ा मोहल्ला में हरिओम सिंघल का ‘द नेचुरल स्पाइस’ नाम से रेस्टोरेंट है। रविवार शाम करीब 5.30 बजे एक युवक रेस्टोरेंट में पहुंचा था।
विज्ञापन


उसने साउथ इंडियन डिस ऑर्डर कर एक मेज पर खाना खा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 6 बजे दो हथियारबंद बदमाश रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुए। उनमें से एक बदमाश दरवाजे पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे ने अंदर घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंधाधुंध गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी हवा में फायरिंग करते हुए पैदल भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान हजसपुर जागीर निवासी सतीश के रूप में की गई।


सीओ सिकंदराबाद चंद्रधर गौड़ ने बताया कि युवक को तीन गोली सीने में और एक गोली सिर में लगी है। युवक की जेब से मोबाइल और पर्स मिला है। पुलिस ने मोबाइल के जरिए युवक की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed