{"_id":"584305524f1c1b7f76de56d4","slug":"countryside-kotwal-involved-in-improprieties-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील से अभद्रता में फंसे देहात कोतवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील से अभद्रता में फंसे देहात कोतवाल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभद्रता मामले में दो सिपाहियों के निलंबन पर पीड़ित अधिवक्ता और उसके भाई संतुष्ट नहीं हैं। आरोपी पुलिसवालों पर एफआईआर की गुहार लगाते हुए वे अदालत की शरण में पहुंच गए। कोर्ट ने देहात कोतवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बता दें कि पांच नवंबर की रात अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी अपने भाई के साथ बाइक पर भूड़ चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए थे। तभी वहां पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की थी। इसके बाद पुलिसकर्मी जीप में बैठाकर कोतवाली ले गए।
विज्ञापन
जहां देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने भी उनसे अभद्रता की। विरोध में दो दिन बाद वकीलों ने कचहरी पर जाम लगा दिया। इस पर एसएसपी सोनिया सिंह ने एसपी सिटी मान सिंह चौहान से जांच कराने के बाद दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित अधिवक्ता ने एसएसपी से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। अधिवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।