फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   container driver was drunk, police arrested

नशे में धुत था कंटेनर का ड्राइवर, पुलिस ने दबोचा

Tue, 15 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
container driver was drunk, police arrested
रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर।

स्कूल की वैन को टक्कर मारने वाले कंटेनर का ड्राइवर नशे में था। हादसे के बाद भागते वक्त जेवर तिराहे पर उसने रिक्शा चालक गोपाल सैनी पुत्र श्रीचंद सैनी को भी टक्कर मार दी।  पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इसके बाद भाग रहे कंटेनर चालक अशोक पुत्र देवाजीत निवासी बलिया को खुर्जा गेट चौकी के सामने पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  कंटेनर भी थाने में ला खड़ा किया गया। बाद में स्कूल प्रबंधक लोकेंद्र सिंह ने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



जैसे ही परिजनों को हादसे की खबर लगी तो बच्चों के घरों व गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की अस्पताल के बाहर भीड़ लग गई।  घायल बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधक को बुलाने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अतुल कुमार ने घायल बच्चों के बेहतर उपचार, और स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिए जाने के  बाद ही जाम खुला। जाम से सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग करीब दो घंटा बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed