फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Construction in koldastora Robbery, beaten on protest

निर्माणाधीन कोल्डस्टोर में डकैती, विरोध पर पीटा

Mon, 25 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction in koldastora Robbery, beaten on protest
लूट - फोटो : अमर उजाला

 असलहों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने निर्माणाधीन कोल्डिस्टोर पर धावा बोल मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की।

विज्ञापन


जाते-जाते बदमाश कुछ दूरी पर बीएसएनएल की पाइप लाइन बिछा रहे कर्मचारियों से भी लूटपाट की। सुबह किसी तरह बंधन मुक्त होने पर मजदूरों ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



धराऊं गांव के निकट नगर निवासी दीपक शर्मा कोल्डिस्टोर का निर्माण करवा रहे हैं। वहां काम करने वाले महिला और पुरुष मजदूर रविवार रात सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने  हथियारों के बल पर मजदूरों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बदमाशों ने बिहार निवासी राकेश, गुड्डू, राजू, रामजी, चंद्रदेव, संतोष, कालीचरण, रामचरन, करन, प्रेमलाल, शशि, सुषमा, बबिता, पूजा, सोनिया, ऊषा, सरयू, साहिल समेत 30 मजदूरों से 40 हजार नगदी, 15 मोबाइल और सोने चांदी के जेवर गहने समेत करीब दो लाख का माल लूट लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने मजदूरों से मारपीट की। मारपीट में गर्भवती महिला गीता पत्नी आजाद की हालत बिगड़ गई। यही नहीं बदमाशों ने महिला मजदूरों के साथ छेड़छाड़ भी की।

सुबह किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद मजदूरों ने कोल्डिस्टोर मालिक दीपक शर्मा को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर एफसीआई गोदाम के पास पाइप लाइन डालने का काम कर रहे बीएसएनएल कर्मियों  जितेन्द्र, पेशकार, शिवराज, शरीफ, रामजीत, मुबारक आदि से 7 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed