फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Constable beaten teenager

कांस्टेबल ने किशोरी को पीटा

Wed, 23 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Constable beaten teenager
पु‌लिस - फोटो : self

विज्ञापन

स्याना क्षेत्र के गांव में रेप के मामले में दबिश देने गई पुलिस ने आरोपियों के भाग जाने पर किशोरी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की है। पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि करीब दो माह पहले स्याना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के मामा की लड़की के साथ रेप हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मामले में पीड़िता के रिश्तेदार हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर आए थे। इसके बावजूद 20 नवंबर की शाम स्याना पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस की मदद से जहांगीराबाद रोड स्थित मकान पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को घर में एक नाबालिग लड़की मिली।
विज्ञापन


आरोपियों के नहीं मिलने पर बौखलाहट में स्याना कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल ने किशोरी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़िता ने कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से रेप की कोशिश
चौकी क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर दो युवकों ने किशोरी से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आए किशोरी के भाई के सिर में चाकू मारकर आरोपी भाग गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दिव्यांग हैं।

सोमवार रात गांव में बारात आई थी। परिवार के लोग चढ़त देखने चले गए। किशोरी घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले के दो लड़के चाकू लेकर घर में घुस आए और रेप की कोशिश की।

छात्रा से छेड़छाड़
थाना क्षेत्र के गांव में छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह उससे तीन माह से लगातार छेड़छाड़ करता आ रहा है। लोकलाज के डर से वह परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दे रही थी। आरोपी के डर से उसे खेत पर जाना छोड़ दिया।


इतना ही नहीं युवक उसके विरुद्ध गलत अफवाह फैलाकर बदनाम कर रहा है। पीड़ित छात्रा के परिवार ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की आेर से तहरीर मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed