{"_id":"57ed56264f1c1b7927574a4a","slug":"complaint-lodged-against-xen-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन खुर्जा के खिलाफ थाने में तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सईएन खुर्जा के खिलाफ थाने में तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
ठेकेदार और एक्सईएन के खिलाफ हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। ठेकेदार ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा एसएसपी, डीएम, एमडी समेत मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पावर कारपोरेशन के खुर्जा दफ्तर में एक्सईएन और ठेकेदार में जमकर जूतम-पैजार हुई थी। ठेकेदार योगेश शर्मा का आरोप था कि अधिक कमीशन मांगने का विरोध करने पर एक्सईएन ने उनसे गाली-गलौच की और मारपीट की। ठेकेदार की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अब ठेकेदार ने एक्सईएन के खिलाफ खुर्जा नगर कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा मामले की शिकायत एसएसपी, डीएम, एमडी और मुख्यमंत्री से भी की गई है। वहीं ठेकेदार की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने एक्सईएन खुर्जा से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक्सईएन ने अभी मारपीट और गाली-गलौच के आरोपों से इंकार किया है। ठेकेदार से भी पूरी जानकारी ली गई है। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। ठेकेदार योगेश शर्मा का कहना है कि एक्सईएन के खिलाफ खुर्जा नगर कोतवाली मेें तहरीर दी है। इसके अलावा डीएम, एसएसपी, एमडी और मुख्यमंत्री से भी पूरे मामले की शिकायत की गई है।
मेरे ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मैंने एसई को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी है। मैंने ठेकेदार से कोई कमीशन नहीं मांगा था। - रामबाबू, एक्सईएन, खुर्जा