फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Coming from a girl with husband Chen looted

पति के साथ आ रही महिला से चेन लूटी

Sun, 16 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 16 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Coming from a girl with husband Chen looted
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नई मंडी चौकी क्षेत्र में पति के साथ जहांगीराबाद से बुलंदशहर आ रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
जहांगीराबाद निवासी उमा गोयल पत्नी रामू गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति रामू गोयल के साथ जहांगीराबाद से बुलंदशहर के लिए बाइक पर चली थी।

जब वह हजरतपुर की पुलिस के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने चौकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसान से नगदी और मोबाइल लूटाःसिकंदराबाद/ककोड़ (ब्यूरो)। चार युवकों ने हथियार के बल पर आतंकित कर किसान हिरनौटी निवासी राजेंद्र पुत्र प्रताप से तीन सौ रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। किसान ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने बताया कि वह मकान बनाने के लिए शुक्रवार को ग्राम सुनपेडा स्थित भट्टे पर ईटों के रुपये जमा कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह बाद भी दर्ज नहीं हुई लूटपाट-मारपीट की रिपोर्ट
 नगर कोतवाली पुलिस ने दो माह बाद भी मारपीट-लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।  मोहल्ला मयूर विहार साठा निवासी रविकुमार पुत्र सरूप सिंह ने एसएसपी को बताया कि 19 अगस्त को डॉ. नकुल उपाध्याय से दवाएं लेकर अपने पुत्र के साथ साइकिल से घर जा रहा था।


कब्रिस्तान के सामने एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार आरोपी से मारपीट कर सोने की चेन लूट ले गए। एसएसपी ने पीड़ित को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed