{"_id":"578fc4474f1c1b1a7fc4c411","slug":"colony-on-the-land-of-the-municipality-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की जमीन पर काट दी कालोनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका की जमीन पर काट दी कालोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका
- फोटो : अमर उजाला
जिले में भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। भू माफियाओं ने नगर पालिका की नई प्रस्तावित भवन की जमीन पर अवैध कब्जा कर कालोनी काट दी। मामले की जानकारी मिलते ही पालिका अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पालिका अफसरों ने मौके पर जाकर काम रुकवाया। ईओ ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और भूमाफियाओं के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर के डीएम रोड स्थित नीर की कोठी पालिका की जगह थी। यहां नगर पालिका ने प्रस्तावित नए भवन के लिए चाहरदीवारी कराई थी। भूमाफिया ने चाहरदीवारी का गेट तोड़कर इस पर कालोनी काटनी काट निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। जैसे ही पालिका अफसरों को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पालिका अफसरों की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ जाकर काम रुकवा दिया। ईओ की तरफ से पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। इसके अलावा नगर कोतवाली में कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन