फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Code of Conduct violations, including three in the SP leader sent to jail

आचार संहिता उल्लंघन में सपा नेता समेत तीन को भेजा जेल

Thu, 05 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct violations, including three in the SP leader sent to jail
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रदेश में चुनाव आचार संहिता को लेकर प्रशासन-पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। आचार संहिता उल्लंघन पर पुलिस ने सपा नेता एवं जेल विजिटर सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया है। सपा नेता के कार्यालय पर होर्डिंग लगा था और उसे चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया।

कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि सपा नेता एवं जेल विजिटर पिंकू गुर्जर ने अपने कार्यालय पर सपा का होर्डिंग लगा रखा था। चेतावनी देने के बाद भी उन्होंने होर्डिंग नहीं उतारा। जब पुलिसकर्मी होर्डिंग उतरवाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने पिंकू गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, बसपा नेता सगीर अंसारी, गरीब राज पार्टी के रवि को भी आचार संहिता उल्लघंन में गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम कन्हई सिंह का कहना है कि पिंकू गुर्जर ने चेतावनी के बाद भी  पार्टी का होर्टिंग लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना परमिशन चल रहीं बसपा की दो सभाओं पर रोक

बिना परमीशन शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के बनैल और सोही गांव में आयोजित की जा रही बसपा की दो सभाएं एसडीएम उमाशंकर ने रुकवा दीं। दोनों सभाओं में शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने संबोधित किया।

एसडीएम ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद पार्टी की तरफ से सभा के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उधर, बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने बताया कि सभाओं के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी।

भाजपा की सभा को रुकवाया, आयोजनकर्ता पर रिपोर्ट

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कोतवाली पुलिस ने जंक्शन रोड स्थित टैना गांव में भाजपा की होने वाली सभा को रोक दिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने आयोजनकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिना परमीशन भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कौशंाबी के सांसद के स्वागत में भाजपाइयों ने सभा का आयोजन किया था।

वहीं, शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पहासू के गांव बनैल और सोही में बिना परमीशन चल रही बसपा की दो सभाओं को एसडीएम ने रुकवा दिया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बुधवार दोपहर से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी।

बावजूद इसके बिना परमीशन के टैना गांव में कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के आगमन पर जिला पंचायत सदस्य गीता के पति और भाजपा नेता प्रमोद खटिक ने स्वागत सभा का आयोजन किया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम राहुल यादव को दी।


एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने तत्काल सभा को रुकवा दिया। माइक, स्पीकर और पोस्टर हटाने की वीडियोग्राफी भी कराई। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि सभा के आयोजनकर्ता प्रमोद खटिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed