फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cleaning is not fierce people

सफाई नहीं होने पर भड़के लोग

Thu, 12 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cleaning is not fierce people
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर के नुमाइश फाटक के पास गंदगी को लेकर लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नुमाइश फाटक के आसपास सफाई नहीं होने के कारण गंदगी चरम पर है। सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है।

 गंदगी के कारण यहां मच्छर पनपते हैं, जिससे बीमारियां आदि फैलने का डर बना रहता है। वहीं पालिका ईओ का कहना है कि सफाईकर्मियों को निर्देश देकर सफाई कराई जाएगी। विरोध करने वालों में बिजेंद्र सिंह लोधी, मोहम्मद मुस्तकीम, अनुज जौहरी, अनुभव शर्मा, पवन प्रजापति, सतवीर ठाकुर, फूलसिंह यादव, विक्रमसिंह यादव, विक्रम सिंह नागर आदि रहे।
विज्ञापन


राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
 क्षेत्र के गांव नाई की नगला में ग्रामीणों ने राशन डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। गांव नाई की नगला के ग्रामीणों के मुताबिक गांव का राशन डीलर कभी भी समय पर राशन का वितरण नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर वह मारपीट और अभद्रता करने पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि बुधवार को भी राशन डीलर ने राशन देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने उसके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शिकायती पत्र भेज कर एसडीएम से कार्रवाई की मांग की। एसडीएम उमाशंकर ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश
दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed