{"_id":"581f73944f1c1b8553b375f3","slug":"chicken-farm-running-illegal-fuel-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म पर चल रहा अवैध पेट्रोल पंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गी फार्म पर चल रहा अवैध पेट्रोल पंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fuel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोड़ में हाजी शमीम के मुर्गी फार्म पर चल रहे अवैध पंप पर प्रशासनिक टीम ने छापामारी की। टीम को देखकर अवैध कारोबारी फरार हो गए। मौके से साढे सौ लीटर पेट्रोलियम पदार्थ व खाली ड्रम बरामद हुए। आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने फार्म संचालक को नामजद करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ककोड़ क्षेत्र में अवैध रूप से मिनी पंप चल रहा था। सूचना पर शनिवार सायं एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ यशवीर सिंह व आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से ककोड़-झाझर रोड स्थित चचूरा गांव के पास मुर्गी फार्म पर छापा मारा।
विज्ञापन
चार दीवारी के बीच मुर्गी फार्म बना हुआ था, इसमें आगे अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ की ब्रिकी की जा रही थी। प्रशासनिक टीम को देख मौके पर मौजूद लोग भाग निकले। मौके पर साढे़ चार सौ लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ, छह खाली ड्रम व उपकरण बरामद होने पर आपूर्ति विभाग ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी अलोक वशिष्ठ ने मुर्गी फार्म संचालक हाजी शमीम निवासी ककोड़ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे सील कर दिया।