फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBI will question the accused in jail

तीनों आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी सीबीआई

Mon, 12 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
CBI will question the accused in jail
सीबीआई - फोटो : ब्यूरो

हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम जेल में बंद तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति दे दी है। साथ ही सीबीआई टीम को सभी छह आरोपियों के फिंगर और फुट प्रिंट लेने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई टीम जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। 29 जुलाई की रात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के निकट हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप की वारदात हुई थी। पुलिस ने धहपा निवासी शाबेज, रबूपुरा निवासी जबर सिंह और सुतारी निवासी रईस को एक अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीबीआई टीम को जांच ट्रांसफर होने से पहले पुलिस की टीम शाबेज और जबर सिंह को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। जबकि, 14 दिन की न्यायिक हिरासत के दौरान पुलिस रईस को रिमांड पर नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई टीम ने नौ अगस्त को जेल गए सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को जबर सिंह और शाबेज के घर जाकर टीम ने परिजनों से पूछताछ की।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सीबीआई टीम ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या द्वितीय (पॉक्सो एक्ट) ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया।


जिसमें रईस, जबर सिंह और शाबेज से जेल में पूछताछ की अनुमति मांगी थी। इसके अलावा सभी छह आरोपी रईस, शाबेज, जबर सिंह, सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद के फिंगर व फुट प्रिंट लेने की अनुमति मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed