{"_id":"572cec974f1c1b61145cedc0","slug":"cash-looted-from-finance-company-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसकर्मियों से 1.90 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसकर्मियों से 1.90 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र में कलेक्शन करके दो बाइक पर लौट रहे तीन फाइनेंसकर्मियों से तमंचे के बल पर 1.90 लाख रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर बदमाशों ने फाइनेंसकर्मियों से मारपीट की।
मिली जानकारी के मुताबिक, बॉबी निवासी मकसूदपुर गांव थाना अमरोहा जिला अमरोहा, रविंद्र निवासी रूठा गांव थाना जहांगीराबाद और अखिलेश पुत्र कुंवरपाल शर्मा निवासी लड़ाना गांव थाना खानपुर तीनों सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड नामक फाइनेंस कंपनी के लिए बतौर कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करते हैं।
तीनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे तीनों दो बाइक पर सवार होकर गांव कौराला से कलेक्शन करके लौट रहे थे। रविंद्र बाइक पर अकेला था।
बॉबी और अखिलेश एक बाइक पर थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर जब वह गांव पचौता के निकट पहुंचे तो पीछे से दो बाइक सवार छह बदमाशों ने इन्हें रोक लिया। बदमाशों ने इनके सिर में डंडा मारा। बदमाश कनपटी पर तमंचा रखकर इनके पास से रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
जाते हुए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की।एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के मैनेजर योगेंद्र सिंह की तहरीर पर छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।