फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulldozed houses run against Darts fired on putting in jam

मकानों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में जाम लगाने पर बरसाईं लाठियां

Sat, 27 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 27 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bulldozed houses run against Darts fired on putting in jam
फ्लैट - फोटो : amar ujala

कालिंदीकुंज स्थित मकानों को ध्वस्त करने पहुंचा खुर्जा प्राधिकरण का बुलडोजर देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध करते हुए काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष अलीगढ़ चुंगी स्थित हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसा कर उन्हें भगाया। इसके बाद लोग तहसील पहुंच और एसडीएम से गुहार लगाई।

विज्ञापन


मकानों में रह रहे लोगों का आरोप है कि मकान न तोड़ने का आश्वासन देकर जेई ने उनसे 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की रिश्वत ली, और अब बिना किसी नोटिस के मकान तोड़ने आ गए। बैनामा करा कर 18-20 साल से मकानों में रह रहे वह अब कहा जाएं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनसे उनका मकान छीना गया तो वह अपनी जान दे देंगे।
विज्ञापन



कालिंदी कुंज में पिछले 18-20 सालों से मकान बनाकर करीब 25-30 परिवार मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे केडीए का बुल्डोजर मकानों को ध्वस्त करने पहुंच गया। इससे नाराज मकानों में रह रहे काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष अलीगढ़ चुंगी स्थित हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि खुर्जा प्राधिकरण जबरन मकानों को ध्वस्त कर अपने कब्जे में लेना चाहता है। इसके बदले में न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही मुआवजा मिला। लज्जावती, विश्वंभर दयाल, कमलेश, नरेश आदि ने बताया कि जेई आरसी श्रीवास्तव ने मकान न तोड़ने का झांसा देकर उनसे 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक ले लिए। लेकिन अब उनके मकान तोड़ने पहुंच गए।

धर करीब एक घंटे तक जाम लगने के कारण हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस की टीम ने लाठियां फटकार कर जाम लगा रहे लोगों को भगाया। इसके बाद लोग तहसील पहुंच गए और एसडीएम इंदुप्रकाश से गुहार लगाई। लोगों ने कहा कि अगर उनसे उनका मकान छीना गया तो वह जान तक देने को तैयार हो जाएंगे।

कोट्स
कालिंदीकुंज में रह रहे लोगों की जमीन प्राधिकरण की योजना में आ गई है। शासन को एक रिपोर्ट भेजी गई थी कि यहां रहने वाले लोग प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण से पूर्व रह रहे हैं। काफी गरीब होने के कारण इनका मकान न हटाया जाए।  इसके बाद कमिशभनर के यहां हुई बैठक में मकान हटाकर वहा रह रहे लोगों को 36 वर्ग मीटर दूसरी जगह जमीन देने का निर्णय लिया गया।


इसके अलावा उन्हें उचित मुआवजा भी देने की बात थी। लेकिन मकानों में रह रहे लोग इसके लिए तैयार नहीं है। हांलाकि प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को बुल्डोजर चलाकर सिर्फ खाली पड़ा चबूतरा आदि ही ध्वस्त किया है।
इंदुप्रकाश सिंह, एसडीएम

कोट्स
लोगों द्वारा रिश्वत लेने का लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं लिया।
आरसी श्रीवास्तव, अवर अभियंता खुर्जा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed