फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSP and RLD candidate screws fitted on police

बसपा और रालोद प्रत्याशी पर कसा पुलिस ने शिकंजा

Sun, 29 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sun, 29 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
BSP and RLD candidate screws fitted on police
बसपा - फोटो : ब्यूरो

सदर सीट पर झगड़े की आशंका को देखते हुए नगर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी, उसके भाई और रालोद प्रत्याशी को पांच-पांच लाख के मुचलके से पाबंद किया है। पुलिस अब तक चुनाव की दृष्टि से करीब 650 लोगों को मुचलका पाबंद कर चुकी है। मुचलका पाबंद हुए लोगों ने यदि चुनाव के दौरान झगड़ा फसाद किया तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि सदर विधानसभा सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी अलीम मैदान में हैं। जबकि इसी सीट से राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए हाजी अलीम, उनके भाई हाजी यूनुस और गुड्डू पंडित को पांच-पांच लाख के मुचलके से पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


वही]ं नगर कोतवाल ने रालोद प्रत्याशी के समर्थक जिलाध्यक्ष ब्रहमण महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, आसिफ गाजी अहमद हुसैन निवासी राजेबाबू रोड, नावेद मियां पुत्र मोहम्मद जान निवासी ऊपरकोट और अतुल वाल्मीकि पुत्र अनिल कुमार निवासी सरायधारी को भारी से भारी रकम से मुचलका पाबंद करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि ही हाल ही में बसपा प्रत्याशी हाजी अलीम और रालोद प्रत्याशी गुड्डू पंडित का विवादित कार्टून सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी दौरान डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे गुड्डू पंडित के समर्थकों से कुछ लोगों ने हाथापाई की थी। इसके बाद माहौल गरमा गया था। एसपी सिटी ने बताया कि किसी भी कीमत पर चुनाव का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।

आचार संहिता उल्लंघन में फंसे सपा प्रत्याशी
बिना अनुमति के गाड़ियों का काफिला लेकर प्रचार करने पर सपा प्रत्याशी राहुल यादव आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए है। उड़न दस्ते ने राहुल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उड़न दस्ता प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि शनिवार शाम वह स्टेटिक टीम प्रभारी मनोज कुमार, एसआई अनिल कुमार, जवाहर शर्मा के साथ जोखाबाद बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान सिकंदराबाद की ओर से सपा प्रत्याशी राहुल यादव गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। चेकिंग के चलते काफिले में शामिल सभी लोगों ने अपनी गाड़ियां दौड़ा दी और गांव धनपुरा में जनसंपर्क करने लगे। पदम सिंह ने बताया कि उनके गांव पहुंचने पर सभी लोग गाड़ियां लेकर भाग गए।


उन्होंने गाड़ी लेकर भाग रहे लोगों की वीडियोग्राफी की। बताया कि काफिले में करीब 18 गाड़िया शामिल थी। पद्म सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed