फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   brutality on children

कुकर्म के बाद मासूम को पीटकर किया अधमरा

Tue, 14 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Updated Tue, 14 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
brutality on children
sodomy - फोटो : Demo pic
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने जंगल में ले जाकर चार वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मरा हुआ जानकर आरोपी भाग गया। मासूम को तलाश करते हुए परिजन जंगल में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां से बेहोश मासूम को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का चार वर्षीय बेटा रविवार शाम घर के बाहर खेलता हुआ गायब हो गया। उसको गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उठाकर खेतों की ओर ले गया था। आरोप है कि युवक ने मासूम के साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


बेहोश होने पर मरा हुआ समझकर शराबी मासूम को वहीं छोड़कर भाग गया। उधर बच्चे के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। तलाश करते हुए परिजन जंगल में पहुंच गए। वहां बेहोशी की हालत में मासूम पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



आनन-फानन में परिजन उसे उठा कर कैलाश अस्पताल ले गए। जहां आईसीयू में भर्ती  मासूम की हालत काफी गंभीर बनी हुई। उधर पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव  निवासी युवक अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed