फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brothers entered the house on the attack

घर में घुसकर भाइयों पर जानलेवा हमला

Fri, 03 Jun 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Jun 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Brothers entered the house on the attack
जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

सरायकाजी में मोहल्ले के कुछ लोगों ने रंजिशन घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


सरायकाजी निवासी सलमान पुत्र बाबू ने पुलिस को बताया कि उसके भाई इरफान और फरमान से मोहल्ले के कुछ लोग मलबा उठाने को लेकर रंजिश मानते हैं। 29 अप्रैल की शाम 5 बजे भवन मंदिर निवासी एग्गा उर्फ इमरान पुत्र भूरा, टिंकू, इमरान पुत्रगण कल्लू और कल्लू पुत्र जुम्मा हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन


इसके बाद इरफान और फरमान की पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के ऊपर फायरिंग भी की। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि थाना स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर इमरान, टिंकू, इमरान और कल्लू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में घुसकर युवक से मारपीट
पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर में घुसकर छह लोगों ने मारपीट की और लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। थाना स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अहार निवासी पूरन पुत्र खमानी ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। 28 मार्च को सुबह 6 बजे सलमान, शौकीन पुत्रगण अलीमुद्दीन, आरिफ, नाजिम, शाहिद पुत्रगण हकीमुद्दीन और हकीमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन उनके घर में घुस आए।


आरोपियों ने आते ही पुत्र सर्वेश के साथ गाली-गलौंच शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठियों से बुरी तरह पीटा। एसओ अहार अजब सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सलमान, शौकीन, आरिफ, नाजिम, शाहिद, हकीमुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed