फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother-in-law joined in the deception was chairman Khurja

जीजा-साले ने मिलकर की थी खुर्जा चेयरमैन से ठगी

Sun, 24 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law joined in the deception was chairman Khurja
रुपये - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

खुर्जा चेयरमैन हाजी रफीक फड्डा से मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर 40 लाख की ठगी की वारदात को जीजा-साले ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इटावा निवासी गिरोह के सरगना समेत पांचों आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए शातिरों में आगरा के एक बैंक का रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस ने ठगी की राशि में से करीब 20 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इन लोगों ने फर्जी आईडी पर बैंक एकाउंट खुलवाया और फर्जी आईडी पर मोबाइल नंबर लेकर चेयरमैन और एसडीएम को फोन किया। पुलिस जल्द ही बड़े खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब खुर्जा चेयरमैन हाजी रफीक फड्डा ने 30 जून को खुर्जा कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। रफीक ने पुलिस को बताया था कि उसकी अल्तमश फ्रोजन फूड की एनओसी के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के यहां फाइल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



22 जून को किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ओएसडी अशीष यादव बनकर फोन किया। उसने एनओसी की एवज में पार्टी फंड में 40 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा था। चेयरमैन ने दो बार में खाते में 40 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में ठगी का अहसास हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि ठगों ने जिस नंबर से फोन किया था वह फर्ज आईडी पर थे। साथ ही जिस एकाउंट में रुपये डलवाए थे वह नरेंद्र सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी न्यू आबादी, ताज नगरी ताज गंज आगरा के नाम पर खुला था।


 ठगों ने उस खाते से रुपये निकालकर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। सूत्रों का कहना है किगिरोह का सरगना इटावा का रहने वाला था। वह इटावा में दुकान करता है। उसका बेहनोई आगरा में रहकर मजदूरी करता था। दोनों जीजा-साले ने मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क किया। तीनों ने मिलकर आगरा के दो लोगों से संपर्क किया।

जिसमें एक व्यक्ति बैंक का रिटायर्ड कर्मचारी है,    जिसका नाम हरिओम शर्मा बताया जा रहा है। वह बैंक में फील्ड ऑफिसर के रूप में काम करता था। हरिओम शर्मा ने ही फर्जी     तरीके से बैंक में खाता खुलवाया था।    


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने पांचों को दबोच लिया है। उनके पास से ठगी की राशि में से 20 लाख रुपये से अधिक बरामद कर लिए हैं। जल्द ही पुलिस मामले से पर्दा उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed