फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   brother in law attacked for opposing indecency.

भाभी से अभद्रता के विरोध पर देवर को किया लहूलुहान

Tue, 15 Dec 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 15 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
 brother in law attacked for opposing indecency.
देवीपुरा प्रथम में अपनी परचून की दुकान पर बैठी महिला से मोहल्ले के तीन युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे देवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे के बट से उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार देवीपुरा प्रथम निवासी नसरुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन ने बताया कि वह मोहल्ले में परचून की दुकान चलाता है।

सोमवार शाम करीब 7.30 बजे उसकी भाभी दुकान पर बैठी थी। तभी मोहल्ले के तीन लोग इमरान पुत्र भूरा, महिपाल और बबलू उर्फ इरशाद दुकान पर पहुंचे।

किसी बात को लेकर महिला दुकानदार से कहासुनी होने लगी। इस बीच आरोपियों ने महिला से अभद्रता शुरू कर दी। शोर सुनकर देवर नसरुद्दीन पहुंचा तो आरोपियों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन



फिर जान से मारने की धमकी देते हुए लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए।

महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

थाना सलेमपुर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।


सलेमपुर निवासी पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में काम कर रही थी तभी बागपत थाना क्षेत्र के बरबाला निवासी युवक पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि आरोपी अरुण के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed