फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother grabbed by the 1.80 lakh

भाई ने हड़प लिए 1.80 लाख रुपये

Wed, 16 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 16 Mar 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Brother grabbed by the 1.80 lakh
money

शिकारपुर क्षेत्र में बड़ी बहन से 1.80 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। महिला ने उधार दिए रुपये मांगा तो आरोपी ने मारपीट कर हत्या की धमकी दे डाली। पीड़िता ने एसपी देहात से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन



मोहल्ला कमुआन थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर निवासी भूरी पत्नी चुन्नू ने एसपी देहात को बताया कि शिकारपुर में उसका मायका है। 24 सितंबर 2015 को उसने छोटे भाई को 1 लाख 80 हजार रुपये उधार दिए थे। उसके पास यह रुपये लॉटरी के आए थे। इस लेनदेन की जानकारी मायके वालों को भी थी।
विज्ञापन


आरोपी भाई ने कहा था कि वह एक साल के भीतर रुपये लौटा देगा। 11 मार्च 2016 को जब वह अपने रुपये मांगने गईं तो आरोपी ने गाली-गलौंच कर मारपीट कर भगा दिया। साथ ही कहा कि अब रुपये मांगे तो वह परिवार सहित उसकी हत्या करवा देगा। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed